Bajaj Finserv EMI Card Apply Online | बजाज पिन सर्व ईएम आई नेटवर्क कार्ड | Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye

Bajaj Finserv EMI Card Apply Online

Bajaj Finserv EMI Card Apply Online – यदि आप अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग साइट या लोकल मार्केट से कुछ न कुछ खरीदते रहते हैं। तो आपने बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड के बारे में जरूर जानते होंगे। Bajaj Finserv EMI Card आजकल बड़े शहरों में काफी तेजी से उपयोग किया जा रहा है। इस Card के माध्यम से आप बिना किसी ब्याज दिए अपने ट्रांजैक्शन को मासिक किस्तों में खरीद सकते हैं। बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड को बजाज फाइनेंस Card के नाम से भी जाना जाता है। पिछले कुछ समय से लगातार टीवी पर भी बजाज फिनसर्व के विज्ञापन दिखाई जा रहे हैं।

बजाज फिनसर्व Card का उपयोग ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रेवलिंग और फैशन आदि की वस्तुओं को खरीदने में किया जा सकता है। आज भारत में 250 से अधिक शहरों में बजाज फिनसर्व Card का उपयोग किया जा रहा है। Bajaj Finserv EMI Card क्या होता है? इसके लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं?  इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक पढ़ना होगा। हम यहां आपको पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।


Bajaj Finserv EMI Card क्या होता है

Bajaj Finserv EMI Card एक ऐसा वॉलेट Card है। जिसका उपयोग आप खरीदारी के लिए कर सकते हैं। यह एक Preapproved Loan होता है। इस Card की वैल्यू ₹300000 तक की होती है। लेकिन आपको कितने अमाउंट का Bajaj Finserv EMI Card  देगी , यह कंपनी निर्धारित करती है। एक बार Card अप्रूव होने के बाद इसका उपयोग किसी भी प्रकार के खरीदारी के लिए कर सकते हैं। भारत में 250 से अधिक शहरों और 45000 से अधिक दुकानों पर यह Card इस Card का उपयोग किया जा सकता है।

Bajaj Finserv EMI Card को No Cost EMI Card की तरह प्रचार किया जा रहा है। इस Card की खास बात यह है कि आपको इन EMI पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना होता है। जब भी आप इस कार्ड से कोई खरीदारी करते हैं। तो आपके खरीद राशि को ऑटोमेटिकली EMI में परिवर्तित कर दिया जाता है। और EMI का भुगतान आप 3 , 6 . 9 , 12 , 18 या 24 महीने में कर सकते हैं। यह आपके Card और खरीदे गए सामान पर निर्भर करता है।

मान लीजिए आप ने ₹15000 का कोई सामान खरीदा तो आपको 6 महीने में ₹2500 की मासिक किस्तों में भुगतान करना पड़ेगा। इससे आपकी जेब पर कोई दबाव भी नहीं पड़ेगा। और आप आसानी से अपनी खरीदारी भी कर पाएंगे। और इस लोन पर आपको किसी प्रकार का ब्याज भी नहीं देना होगा।


Bajaj Finserv EMI Card में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज


बजाज फाइनेंस EMI Card के लिए आवेदन करने में आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जिनका का विवरण कुछ इस प्रकार है –

  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • केवाईसी डॉक्यूमेंट जिसमें एक फोटो ID प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ
  • आवेदन कर्ता के हस्ताक्षर
  • और एक कैंसिल चेक
  • एक NACH mandate फॉर्म (ईएमआई को आपके खाते से auto-debit करने के लिए)। यह ECS mandate की तरह ही है।
Bajaj Finserv EMI Card के लिए आवेदन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने मोबाइल से एक SMS सेंड करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।


SMS सेंड  करके Bajaj Finserv EMI Card के लिए आवेदन कैसे करें

SMS सेंड करके आवेदन करने के लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स को ओपन करना होगा। और EMICARD टाइप करके 56070 पर सेंड करना होगा। जिसके पश्चात 48 घंटों के अंदर आपके पास बजाज फिनसर्व की तरफ से कॉल आएगी। और आपसे पूरी जानकारी ली जाएगी। जिसके पश्चात यदि आप योग्य होंगे तो कंपनी EMI Card जारी कर देगी। कार्ड जरी करने के  10 से 15 कार्यदिवसों के भीतर भेज दिया जाता है।


बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें


यदि आप चाहें तो बजाज फाइनेंस EMI Card के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको भी ऑफिशियल वेबसाइट www.bajajfinserv.in पर जाना होगा। आप चाहें तो यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर लिख कर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा।  जिसे भरने के बाद आप आवेदन कर सकतें हैं।

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड के लिए नजदीकी स्टोर से आवेदन करें


आप चाहे तो बजाज फाइनेंस EMI Card के लिए अपने नजदीकी किसी बजाज फिनसर्व की ब्रांच में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। ब्रांच में जाकर आवेदन करने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों की  फोटो कॉपी और  ओरिजिनल  साथ में ले जाना होगा। बजाज फिनसर्व स्टोर लगभग  250 से भी ज्यादा शहरों में है। और कंपनी का दावा है कि उनके  45000 से भी ज्यादा  शाखाएं  हैं। यदि आपको  अपने शहर की नजदीकी बजाज फिनसर्व  ब्रांच के बारे में जानकारी नहीं पता है। तो आप यहां क्लिक करके अपने नजदीकी बजाज फिनसर्व  की ब्रांच का पता लगा सकते हैं।

Bajaj Finserv EMI Card का लोन कितने समय में आपको चुकाना होता है


बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड लोन का भुगतान आप को कितने दिनों में करना होता है। यह Bajaj Finserv EMI Card द्वारा की गई शॉपिंग पर पर निर्भर करता है। अलग-अलग स्टोर्स पर आप की खरीददारी की धनराशि के अनुसार अलग-अलग अवधि प्रदान की जाती हैं। आप EMI का भुगतान 3 , 6 , 9 , 12 , 18 या 24 महीनों में कर सकते हैं।
Bajaj Finserv EMI Card आवेदन की स्थिति कैसे देखें
यदि आपने बजाज फाइनेंस EMI Card के लिए आवेदन किया है। तो आप अपने आवेदन की स्थिति को जांच सकते हैं। इसके लिए आपको बजाज फिनसर्व के ग्राहक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।


Bajaj Finserv EMI Card और क्रेडिट Card में क्या अंतर है


जब भी आप क्रेडिट Card का उपयोग करके कोई खरीदारी करते हैं। या भुगतान करते हैं। तो आपके भुगतान की गई डेट से अगले 45 दिनों तक ब्याज मुक्त अवधी प्रदान की जाती है। जबकि बजाज फाइनेंस EMI Card में आपको कई महीनों की मासिक किस्तों में लोन का भुगतान करने का लाभ प्रदान किया जाता है। और यहां पर आपको किसी भी प्रकार का ब्याज भी नहीं लिया जाता है।

क्रेडिट Card जारी करने वाले बैंक द्वारा भी आप धनराशि को EMI में बदलवा सकते हैं। लेकिन इस धनराशि पर आपको EMI के साथ ब्याज का भी भुगतान करना होता है। लेकिन बजाज फिनसर्व के मामले में आपको ब्याज नहीं देना पड़ता है।


बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है


Bajaj Finserv EMI Card में आवेदन करने के लिए कुछ इजिलिबिटी भी निर्धारित की गई है। जो कि इस प्रकार है

  • इस Card के लिए 21 से 68 वर्ष तक की उम्र के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदनकर्ता के पास नियमित आय का कोई स्रोत भी होना आवश्यक है।
  • बात करें नियमित आएगी तो एक सैलरी पाने वाले व्यक्ति को बड़ी आसानी से Card मिल सकता है। जबकि स्टूडेंट या सेल्फ एंप्लॉयड व्यक्तियों को Card मिलने में थोड़ी परेशानी हो सकती हैं।

Bajaj Finserv EMI Card कितने प्रकार के होते हैं


बजाज फिनसर्व द्वारा जारी किए गए EMI Card दो प्रकार के हैं। जो कि इस प्रकार हैं


  • गोल्ड EMI Card
  • टाइटेनियम EMI Card इन
दोनों कार्ड में Bajaj कंपनी द्वारा कुछ खास अंतर नहीं बताया गया है। गोल्ड Mi Card की अपेक्षा टाइटेनियम Card लोन राशि अधिक होते हैं। और शॉपिंग ऑफर प्रदान किए जाते रहते हैं। गोल्ड EMI Card प्राप्त करने के लिए आपको ₹412 का भुगतान करना होता है। जबकि टाइटेनियम EMI Card प्राप्त करने के लिए आपको ₹848 का भुगतान करना होता है।


Bajaj Finserv EMI Card का उपयोग आप कहां कर सकते हैं


अक्सर लोगों द्वारा यह सवाल पूछा जाता है। कि बजाज फाइनेंस EMI Card का उपयोग आप कहां कर सकते हैं। वास्तव में आप बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड का उपयोग क्रेडिट Card की तरह हर जगह नहीं कर सकते हैं। आप इसका उपयोग केवल चुनिंदा कंपनी पाटनर स्टोर्स में ही कर सकते हैं। कंपनी द्वारा दावा किया गया है। कि भारत में 45000 से अधिक स्टोरों पर Bajaj Finserv EMI Card स्वीकार किया जाता है। आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम शॉप , फर्नीचर शॉप , मॉल आदि में इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बजाज फाइनेंस EMI Card ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे – Amazon , Flipkart पर भी इसका उपयोग कर सकते हैं।



Bajaj Finserv EMI Card से आपको कितना लोन मिल सकता है


बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड के द्वारा Bajaj कंपनी 30000 से लेकर ₹300000 तक का लोन प्रदान करती है। आपको कितने रुपए तक का लोन प्रदान किया जा सकता है। यह आपकी सैलरी और लोन चुकाने की क्षमता पर निर्धारित किया जाता है। लोन लेते समय आपको यह जानकारी प्रदान कर दी जाती है।


बजाज फाइनेंस EMI Card पर आपको कितना ब्याज देना होता है


जैसा की आपको पहले बताया जा चुका है। कि बजाज फिनसर्व नो कॉस्ट ईएमआई के रूप में विज्ञापन जारी कर रही है। अर्थात आपको बजाज फाइनेंस EMI Card द्वारा खरीदारी करने पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं देना होता है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि आपसे कंपनी को इसमें क्या फायदा मिलेगा। तो आपको बता दें कि बजाज फिनसर्व आपसे पूरे पैसे लेती है। और विक्रेता से कुछ डिस्काउंट प्राप्त करते हैं। यह डिस्काउंट ही बजाज फिनसर्व की कमाई होती है।

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड का भुगतान आपको कैसे करना होता है


जब आपको बजाज फिनसर्व कंपनी की तरफ से EMI Card जारी किया जाता है। तब Bajaj कंपनी है। आपसे NACH mandate फॉर्म  (ECS mandate ) लेती है। ऐसा करने से बजाज फिनसर्व आपके खाते से EMI की धनराशि ऑटोमेटिक काट सकती है। इस तरह आपके अकाउंट से हर महीने ऑटोमैटिकली EMI राशि काट ली जाती है। यदि आप समय पर खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं रखते हैं। तो कंपनी को आपको पेनाल्टी और लेट पेमेंट फीस देनी होती है।

यदि आपने Bajaj Finserv EMI Card लिया और उपयोग नहीं किया

यदि आपने बजाज फिनसर्व कंपनी द्वारा जारी किए जा रहे हैं। EMI कार्ड लिया है। लेकिन उपयोग नहीं किया है। तो आपको वार्षिक शुल्क के रूप में ₹99 प्लस 18% जीएसटी टोटल ₹170 प्रतिवर्ष देने होंगे। लेकिन यदि आपने पिछले 12 महीनों में इस Card के द्वारा कोई खरीदारी की होगी। तो आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।


Post a Comment